अमर उजाला
Sun, 22 March 2026
फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने वीकएंड का फायदा उठाते हुए शनिवार को सबसे ज्यादा कमाई की है।
जानिए, फिल्म ने तीसरे दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस और वर्ल्डवाइड कितना कलेक्शन किया है।
सैकनिल्क के अनुसार इस फिल्म ने तीसरे दिन 113 करोड़ रुपये कमाए हैं।
फिल्म ‘धुरंधर 2’ का कुल कलेक्शन भी 339.27 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म ने तीसरे दिन ही 300 करोड़ क्लब में ही एंट्री ली है।
‘धुरंधर 2’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इसने 370 करोड़ रुपये की कमाई की है।
‘धुरंधर 2’ ने तीसरे दिन ही ‘वॉर 2’, ‘टाइगर जिंदl है’, ‘सैयारा’, ‘बंजरंगी भाईजान’, ‘वॉर’, ‘पद्मावत’ और ‘सुल्तान’ जैसी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लिया है।
‘धुरंधर 2’ के साथ ही फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ भी रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने शनिवार को सिर्फ 9.15 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन भी 52.90 करोड़ रुपये हो चुका है।
'आइए इंसानियत को चुनें'; सोहा अली खान ने दी ईद की मुबारकबाद