अमर उजाला
Sun, 6 July 2025
आज रणवीर सिंह अपना जन्मदिन (6 जुलाई) मना रहे हैं। जन्मदिन के मौके पर उनकी फिल्म ‘धुरंधर’ का फर्स्ट लुक भी रिलीज हुआ। इस लुक में वह काफी हटकर नजर आ रहे हैं।
फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर लंबे बालों और दाढ़ी वाले लुक में दिखे, फिल्म में वह एक्शन भी जबरदस्त कर रहे हैं।
‘धुरंधर’ से पहले भी रणवीर सिंह के कई फिल्मों में बेहतरीन लुक नजर आए हैं। ऐसे ही कुछ लुक्स पर एक नजर।
फिल्म ‘गली बॉय’ में एक गरीब परिवार के लड़के मुराद के रोल में रणवीर दिखे। फिल्म में उनका किरदार रैपर बनना चाहता है।
फिल्म ‘पद्मावत’ में वह अलाउद्दीन खिलजी के रोल में नजर आए, इस फिल्म में उनका लुक काफी खूंखार था।
संजय लीला भंसाली की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'राम-लीला' में रणवीर, दीपिका पादुकोण के अपोजिट नजर आए। इस फिल्म में उनका देसी लुक, अंदाज दर्शकों को पसंद आया।
फिल्म 'सिम्बा' में रणवीर सिंह ने पुलिस ऑफिस का रोल किया था, इस लुक में भी वह खूब जमे।
फिल्म ‘रॉकी रानी की प्रेम कहानी’ में भी रॉकी रंधावा का किरदार रणवीर ने किया था। वह दिल्ली के एक पंजाबी लड़के के रोल में थे, जिसका ड्रेसिंग सेंस काफी हटकर दिखा।
‘पेशवा बाजीराव’ में मराठा योद्धा और शासक के रोल में वह नजर आए। मराठी लुक में रणवीर सिंह को खूब पसंद किया गया।
फिल्म ‘83’ में वह कपिल देव के रोल में दिखे। वह फिल्म में बिल्कुल कपिल देव जैसे नजर आए।
देसी लुक में दमक उठा मानुषी छिल्लर का रंग-रूप, फैंस को भा जाएगा अंदाज