मोये मोये ट्रेंड से जुड़ीं श्रद्धा कपूर, फैंस हुए दीवाने श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं इसी कड़ी में श्रद्धा इस वक्त इंस्टाग्राम पर ट्रेंड कर रहे 'मोये मोये' ट्रेंड से जुड़ गई हैं अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पेट डॉग शिलोह के साथ प्यारी तस्वीरें साझा की हैं वहीं, इन फोटोज के साथ लिखा गया श्रद्धा कपूर का कैप्शन बेहद सुर्खियों में है अभिनेत्री ने लिखा है, 'मोये मोये क्योंकि मैं कल एक शूट के लिए जा रही हूं' श्रद्धा ने आगे जोड़ा, 'और मुझे अपने लिटिल बॉय की याद आएगी' सीटिए