'सोनपरी' बन घर-घर में छाईं मृणाल मशहूर फिल्म और टीवी एक्ट्रेस मृणाल देव कुलकर्णी का आज जन्मदिन है 21 जून 1971 को पुणे में जन्मीं मृणाल को मुख्य रूप से 'सोनपरी' में अपने रोल के लिए जाना जाता है मृणाल मराठी और हिंदी दोनों इंडस्ट्री में सक्रिय रही हैं मृणाल ने 16 वर्ष की आयु में अपना एक्टिंग सफर शुरू किया था उन्होंने शुरुआत पेशवा माधवराव की पत्नी रमाबाई पेशवा का रोल निभाकर की, जिससे उन्हें अच्छी पहचान मिली मृणाल ने द्रौपदी, अहिल्या बाई होलकर, रामाबाई और जीजाबाई समेत कई ऐतिहासिक किरदार पर्दे पर अदा किए हैं ------