कहानी में हिट, कलेक्शन में फुस्स 'मिसेज चटर्जी...' रानी मुखर्जी की फिल्म ने पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की थी बीते बुधवार को गुड़ी पड़वा की छुट्टी के साथ 'मिसेज चटर्जी..' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बनाई थी लेकिन गुरुवार को एक बार फिर फिल्म की कमाई करोड़ों से सिमटकर लाखों में आ गई है फिल्म ने सातवें दिन 82 लाख रुपये की कमाई की थी आठवें दिन फिल्म ने महज 60 लाख रुपये का बिजनेस किया है 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' ने पहले सप्ताह में 10.22 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है ........