'एनिमल' विवाद पर रणबीर कपूर के समर्थन में आईं मृणाल ठाकुर संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' को जबर्दस्त आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था ब्लॉकबस्टर फिल्म में रणबीर कपूर के किरदार को टॉक्सिक और महिला विरोधी करार दिया गया था वहीं, अब इस विवाद पर अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है 'आईफा उत्सवम 2024' इवेंट में मृणाल ठाकुर ने अभिनेता रणबीर कपूर की सराहना की अभिनेत्री ने कहा, 'रणबीर वही अभिनेता हैं जिन्होंने बर्फी का किरदार निभाया था' मृणाल ने अपनी बात में आगे जोड़ा, 'हमें उनके किरदारों की विविधता को सेलिब्रेट करना चाहिए' सीटिए