अमर उजाला
Wed, 13 August 2025
पिछले दिनों एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर का एक पुराना वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह बिपाशा से खुद को बेहतर बता रही हैं।
वीडियो में वह बिपाशा की मसल्स वाली बॉडी पर भी तंज कसती नजर आती हैं। इस बयान को लेकर मृणाल काफी ट्रोल भी हो चुकी हैं।
मृणाल ने यह बात सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ के सेट पर कई साल पहले कही थी। अब इस बात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
लगता है कि मृणाल के बयान की भनक बिपाशा को भी लगी है। क्योंकि एक्ट्रेस ने एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा किया है। इसे बिपाशा का जवाब भी समझा जा सकता है।
वह अपनी पोस्ट में लिखती हैं, ‘स्ट्रॉन्ग वुमन एक-दूसरे को ऊपर उठाती हैं। खूबसूरत महिलाओं, अपनी मसल्स को मजबूत करो। हमें मजबूत होना चाहिए।’
बिपाश ने पोस्ट में हेल्थ पर फोकस रखा। वह कहती हैं, ‘मसल्स बॉडी आपको हमेशा के लिए अच्छी फिजिकल, मेंटल हेल्थ पाने में मदद करती हैं।’
बिपाशा आगे लिखती हैं, ‘इस पुरानी सोच को तोड़ो कि स्ट्रॉन्ग दिखना या फिजिकली फिट होना बहुत जरूरी है।’
करियर से ब्रेक लेकर बिपाशा बसु अपनी बेटी की परवरिश में व्यस्त हैं। साथ ही अपनी फिटनेस पर भी पूरा ध्यान देती हैं, वह अक्सर जिम में बहुत मेहनत करती हुईं नजर आती हैं।
आमना शरीफ ने लहंगे में दिए सिजलिंग पोज