बॉक्स ऑफिस पर मुंजा की पकड़ बरकरार, जानें 17वें दिन का कारोबार हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'मुंजा' सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन कर रही है मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाई हुई है 'मुंजा' में अभय वर्मा, शरवरी वाघ और मोना सिंह जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं 'मुंजा' ने अपनी रिलीज के 16 दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 76.45 करोड़ रुपये की कमाई की फिल्म ने रिलीज के 17वें दिन 6.16 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है इस तरह 'मुंजा' का अब तक का कुल कारोबार 82.61 करोड़ रुपये हो गया है सीटिए