'मुंजा' की कमाई में गिरावट जारी, जानें 20वें दिन का कारोबार हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'मुंजा' सिनेमाघरों में लगी हुई है मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की इस फिल्म में शरवरी वाघ और अभय वर्मा मुख्य भूमिका में हैं फिल्म ने शुरुआती दिनों में अच्छा प्रदर्शन किया और अब इसकी कमाई में गिरावट जारी है 'मुंजा' ने रिलीज के 19 दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 87.80 करोड़ रुपये का कारोबार किया फिल्म ने रिलीज के 20वें दिन 1.58 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है इस तरह फिल्म की अब तक की कुल कमाई 89.38 करोड़ रुपये हो गई है सीटिए