'मुंजा' का हाल बेहाल, पर्दे पर आखिरी दिन गिन रही फिल्म शरवरी वाघ और अभय वर्मा अभिनीत फिल्म 'मुंजा' की रिलीज को 28 दिन पूरे हो गए हैं मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की इस फिल्म ने शुरुआती दिनों में अच्छा प्रदर्शन किया हालांकि, अब इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म की कमाई में गिरावट जारी है 'मुंजा' ने अपनी रिलीज के 27 दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 96.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया फिल्म ने रिलीज के 28वें दिन 34 लाख रुपये का कलेक्शन किया है इस तरह 'मुंजा' की अब तक की कुल कमाई 96.84 करोड़ रुपये हो गई है सीटिए