इन मुस्लिम सेलेब्स ने हिंदू नाम रख मचाया धमाल बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे बहुत से मुस्लिम कलाकार हैं, जिन्होंने अपना असली नाम बदलकर हिंदू नाम रख लिया ये सभी सेलेब्स इंडस्ट्री के टॉप कलाकारों में गिने जाते हैं, चलिए जानते हैं कौन हैं ये कलाकार बॉलीवुड के ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार का असली नाम मुहम्मद युसूफ खान था, एक्ट्रेस देविका रानी ने उनका नाम बदलवाया था भारत की मर्लिन मुनरो यानी मधुबाला का नाम मुमताज जहान देहलवी था निर्देशक विजय भट्ट ने महजबीन बानो का नाम बदलकर मीना कुमारी करा दिया था मशहूर विलेन रहे अजीत ने भी अपना नाम बदला था, उनका असली नाम हामिद अली खान था मशहूर कॉमेडियन जॉनी वॉकर का नाम बदरुद्दीन जमालुद्दीन काजी था फिरोज खान टीवी धारावाहिक ‘महाभारत’ में अर्जुन की भूमिका निभाने के बाद अपना नाम बदलकर अर्जुन रख लिया था .