अमर उजाला
Sun, 31 May 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस और साउथ एक्टर नागा चैतन्य की पत्नी शोभिता आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर नागा ने उनके लिए एक प्यार भरी पोस्ट शेयर की है।
नागा चैतन्या ने शोभिता के साथ कई रोमांटिक फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। यह तस्वीरें उनकी अलग-अलग वेकेशन की हैं।
शोभिता को जन्मदिन की बधाई देते हुए नागा चैतन्य ने कैप्शन लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो मेरी लेडी शोभिता।’
वह आगे अपनी पोस्ट में लिखते हैं, ‘मैं शुक्रगुजार हूं कि मुझे तुम्हारे साथ जिंदगी बिताने का मौका मिला।’ आगे उन्होंने एक हार्ट इमोजी भी शेयर किया है।
शोभिता ने भी नागा चैतन्य की पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए लिखा, ‘धन्यवाद मेरा सोना।’
नागा और शोभिता की शादी को दो साल हो चुके हैं। 4 दिसंबर 2024 में इनकी शादी हुई थी।
नागा चैतन्य साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे हैं। जल्द ही नागा की एक फिल्म ‘वृषकर्मा’ भी रिलीज होगी।
क्या ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ की दूसरे दिन बढ़ी कमाई? जानें जैकी श्रॉफ की फिल्म ने कितना कमाया