हिंदी में क्यों ब्लॉकबस्टर रहीं पुष्पा 2- केजीएफ 2? नागार्जुन ने खोला राज
अमर उजाला
Fri, 2 May 2025
Image Credit : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता नागार्जुन अक्किनेनी ने मुंबई में आयोजित पहले वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (वेव्स) 2025 के दूसरे दिन हिस्सा लिया।
Image Credit : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस दौरान उन्होंने पैन-इंडियन फिल्मों की लोकप्रियता पर विस्तार से बात की।
Image Credit : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नागार्जुन ने कहा कि उत्तर भारत के दर्शकों को अब 'पुष्पा' के पुष्पा राज, 'केजीएफ' के रॉकी या 'बाहुबली' जैसे नायक पसंद आने लगे हैं।
Image Credit : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
उन्होंने आगे कहा कि इसी वजह से ‘पुष्पा 2’ जैसी फिल्मों ने तेलुगु के बाहर की भाषाओं में अधिक कमाई की।
Image Credit : एएनआई
उन्होंने यह भी कहा कि तेलुगु दर्शकों के लिए यह कोई नई बात नहीं है, क्योंकि वे लंबे समय से ऐसी भव्य कहानियों और शक्तिशाली नायकों को अपनी सिनेमा संस्कृति का हिस्सा मानते आए हैं।
Image Credit : एएनआई
65 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि भारत जैसे देश में जहां ज्यादातर लोग रोजमर्रा के तनाव से जूझते हैं, वे सिनेमा में जादू और चमत्कार देखना चाहते हैं और यही बात इन बड़ी फिल्मों को सफल बनाती है।
Image Credit : एएनआई
उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि जब फिल्मों में कोई हीरो एक मुक्का मारता है और बीस लोग गिरते हैं, यह अविश्वसनीय जरूर लगता है, लेकिन दर्शक इसे खुशी से स्वीकार करते हैं, क्योंकि हमें किसी सुपरपावर की जरूरत नहीं होती।
Image Credit : एएनआई
सिल्वर शाइनिंग साड़ी में दिखीं भूमि पेडनेकर, वेव्स समिट को लेकर बोली खास बात