पैरेलल सिनेमा में अपनी फिल्मों से नागेश कुकुनूर ने मचाया तहलका निर्माता निर्देशक नागेश कुकुनूर का आज जन्मदिन है निर्देशक के अलावा नागेश स्क्रिप्ट राइटर, प्रोड्यूसर, सिंगर और एक अच्छे एक्टर भी हैं नागेश कुकुनूर अपनी कई खास फिल्मों के लिए प्रसिद्ध हैं हैदराबाद ब्लूज (1998), रॉकफोर्ड (1999), इकबाल (2005), आशायें (2010), लक्ष्मी (2014), और मराठी फिल्म धनक (2015) इनकी बेहतरीन फिल्में हैं नागेश को फिल्म 'इकबाल' के लिए सामाजिक मुद्दे पर बनाई गई फिल्म का नेशनल अवार्ड मिला था नागेश की फिल्म '3 दीवारें' को साल 2004 की बेस्ट स्टोरी का फिल्मफेयर अवार्ड दिया गया था नागेश कुकुनूर अक्सर अपनी फिल्मों में एक्टिंग करते हुए भी नजर आते हैं मनोरंजन