सिनेमा के प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखते थे अक्किनेनी नागेश्वर राव अक्किनेनी नागेश्वर राव तेलुगु फिल्म उद्योग के एक प्रतिष्ठित अभिनेता और निर्माता थे 22 जनवरी 2014 में कैंसर के चलते 90 वर्ष की आयु में अक्किनेनी नागेश्वर राव का निधन हो गया एएनआर के रूप में मशूहर एक्टर अक्किनेनी नागेश्वर राव का जन्म 20 सितंबर 1923 को आंध्रप्रदेश में हुआ था अक्किनेनी नागेश्वर राव का परिवार फिल्म उद्योग के कुछ मशहूर परिवारों में से एक है वह मशहूर अभिनेता अक्किनेनी नागार्जुन के पिता और अक्कीनेनी नागा चैतन्य के दादा थे नागेश्वर राव ने अपने सिनेमाई करियर की शुरुआत 1941 में फिल्म 'धर्मपत्नी' से की थी, उन्होंने करीब 255 फिल्मों में अभिनय किया नागेश्वर राव 'देवदासू', 'लैला मजनू', 'प्रेमाभिषेकम', 'अनारकली', 'प्रेम नगर' और 'मेघा संदेशम' जैसी फिल्मों में नजर आए खत्म