बोल्ड वेब सीरीज कर नारायणी शास्त्री ने काटा बवाल नारायणी शास्त्री टेलीविजन की जानी मानी एक्ट्रेस हैं आज नारायणी अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं, इनका जन्म 16 अप्रैल 1978 में पुणे में हुआ था नारायणी ने अपने करियर की शुरुआत डीडी नेशनल के शो कहानी सात फेरों की से किया था एक्ट्रेस ने टीवी के चर्चित शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी में तुलसी की बहन केसर का किरदार निभाया था क्योंकि सास भी कभी बहू थी शो से नारायणी को अच्छी पहचान हासिल हुई थी इसके अलावा उन्होंने कुसुम,पिया का घर, रिश्तों का चक्रव्यूह जैसे शो में काम किया है नारायणी ने अपने सह कलाकार गौरव चोपड़ा को लंबे वक्त तक डेट किया था, गौरव के साथ एक्ट्रेस ने नच बलिये 2 में भी हिस्सा लिया था हालांकि कुछ वक्त बाद दोनों अलग हो गए और नारायणी ने साल 2015 में स्टीव ग्रेवर से शादी कर ली नारायणी ने कुछ फिल्मों में भी काम किया है, जिसमें प्यार कोई खेल नहीं, घाट, चांदनी बार, मुंबई मेरी जान जैसी फिल्में शामिल हैं इसके अलावा वेब सीरीज गंदी बात और नक्सलबारी में भी नजर आ चुकी हैं Narayani Shastri