इंस्टाग्राम पर इन पांच भारतीयों के सबसे ज्यादा फॉलोअर्स, बॉलीवुड से तीन के नाम शामिल सोशल मीडिया पॉपुलैरिटी मामले में भारत की ये पांच हस्तियां टॉप पर हैं इनमें से तीन तो बॉलीवुड सितारे ही हैं, वो भी तीनों की तीनों अभिनेत्रियां इस सूची में सबसे पहला नाम भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली का है, जिन्हें 270 मिलियन लोग फॉलो करते हैं सूची में अगला नाम श्रद्धा कपूर का है, जिनके 94.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं तीसरे पायदान पर ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा है, जिन्हें 92 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं सूची में चौथा नाम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है, सोशल मीडिया पर उनकी 92. 2 मिलियन फॉलोइंग है आलिया भट्ट पांचवें स्थान पर काबिज हैं और सोशल मीडिया पर उनके 86.1 मिलियन चाहनेवाले हैं सीटिए