नेपोटिज्म पर बोलीं कृति, बाहरी लोगों को भी मिलना चाहिए मौका कृति सेनन बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री है हाल ही में उन्हें मिमी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया है इस बीच हाल ही में उन्होंने नेपोटिज्म पर खुलकर बात की है अभिनेत्री के मुताबिक अगर कोई निर्माता किसी इंडस्ट्री के लोगों के बच्चों को मौका देता है तो उसे समान रूप से बाहरी लोगों को भी यह मौका देना चाहिए अभिनेत्री के अनुसार ऐसा करने पर बाहरी व्यक्ति को इंडस्ट्री में जगह बनाने में आसानी होगी कृति ने कहा कि दुनिया सितारों और बड़े नामों से ज्यादा स्क्रिप्ट और प्रतिभा को तवज्जो दे रही है, यहां भी ऐसा ही होना चाहिए एंटरटेनमेंट डेस्क