अमर उजाला
Mon, 5 May 2025
नौशाद अली का जन्म 25 दिसंबर 1919 को लखनऊ शहर में हुआ
नौशाद एक ऐसे भारतीय संगीतकार थे, जो सितारों के भी पसंदीदा रहे
संगीतकार, संगीत निर्देशक, फिल्म निर्माता, लेखक, कवि और निर्माता थे नौशाद
भैरवी राग उनका पसंदीदा राग रहा
आज 5 मई को नौशाद अली की पुण्यतिथि है
संगीतकार के रूप में अपना करियर बनाने के लिए वे 1937 के आखिर में मुंबई पहुंचे
नौशाद की पहली फिल्म बतौर संगीत निर्देशक 1940 में 'प्रेम नगर' थी
उनकी पहली संगीतमय सफल फिल्म 'रतन' थी
नौशाद को हिंदी फिल्म उद्योग में उनके योगदान के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार और पद्म भूषण से सम्मानित किया गया
वह अक्सर लखनऊ के रॉयल थिएटर में मूक फिल्में देखा करते थे
नौशाद ने अपने पिता की इच्छा के विरुद्ध शास्त्रीय और लोक संगीत सीखा
नौशाद ने कई गीतकारों के साथ काम किया, जिनमें शकील बदायुनी, मजरूह सुल्तानपुरी, डीएन मधोक, जिया सरहदी, यूसुफअली केचेरी और खुमार बाराबंकवी शामिल हैं
1957 की फिल्म 'मदर इंडिया' के लिए संगीत तैयार किया, जो पहली भारतीय फिल्म थी, जिसे ऑस्कर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था
उन्होंने 86 वर्ष की आयु में 'ताज महल: एन इटरनल लव स्टोरी' की धुनें तैयार कीं
उनके सहायकों में मोहम्मद शफी, जैरी अमलदेव और गुलाम मोहम्मद प्रमुख रहे
उन्होंने स्टेशन मास्टर, रतन, एलान, मुगल-ए-आजम और राम और श्याम जैसी कई फिल्मों के गानों का निर्देशन किया
नौशाद का 5 मई 2006 को 86 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन हो गया
अनन्या पांडे ने इंस्टाग्राम पर लगाई बाबिल खान की पोस्ट, लिखा खास मैसेज