डेब्यू शो 'कुसुम' से खूब लोकप्रिय हुई थीं नौशीन एक्ट्रेस और मॉडल नौशीन अली सरदार आज अपना जन्मदिन मना रही हैं नौशीन छोटे पर्दे पर काफी सक्रिय हैं, इसके अलावा उन्होंने फिल्मों और वेब शो में भी काम किया है नौशीन ने धारावाहिक 'कुसुम' से डेब्यू किया था और अपने पहले ही शो से अच्छी लोकप्रियता हासिल की नौशीन कई रियलिटी शो और म्यूजिक एल्बम में भी नजर आ चुकी हैं नौशीन ने 2009 में फिल्म 'थ्री- लव, लाइज एंड बिट्रेयल' से बॉलीवुड डेब्यू किया था नौशीन पाकिस्तानी फिल्म में भी अपने अभिनय की छाप छोड़ चुकी हैं -----