नवाजुद्दीन ने फिल्मों में 'टिपिकल हीरो' के प्रतिनिधित्व को बताया उबाऊ 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में अपने बड़े ब्रेक के बाद, नवाजुद्दीन सिद्दीकी हिंदी सिनेमा में एक घरेलू नाम बन गए नवाजुद्दीन ने हाल ही में कहा कि उन्हें फिल्मों में 'टिपिकल हीरो' का प्रतिनिधित्व उबाऊ लगता है नवाजुद्दीन ने फिल्मों में हीरो की धमाकेदार एंट्री को लेकर कहा, 'हीरो सबको सेव करेगा और पूरी दुनिया को वही बचा पाएगा' नवाज ने आगे कहा, 'और लड़की भी उसको ही प्यार करेगी, चाहें उसके अंदर कोई खासियत हो या ना हो' अभिनेता के अनुसार, 'फिल्मों में मुख्य नायक क्या कमाता है, क्या करता है ये भी पता नहीं होता' नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने करियर की शुरुआत आमिर खान की 1999 की फिल्म 'सरफरोश' में एक छोटी भूमिका के साथ की थी सीटिए