नीना के जन्मदिन पर बेटी मसाबा ने साझा कीं अनदेखी तस्वीरें 'पंचायत 3' की अभिनेत्री नीना गुप्ता आज अपना 65वां जन्मदिन मना रही हैं इस खास अवसर पर अनुभवी अभिनेत्री के लिए सुबह से ही बधाइयों का तांता लगा हुआ है इस सूची में अब अभिनेत्री की फैशन डिजाइनर बेटी मसाबा गुप्ता का भी नाम जुड़ गया है मसाबा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर कुछ अनदेखी तस्वीरों की एक सीरीज साझा की है इसमें नीना गुप्ता की कुछ पुरानी और बेहद खूबसूरत तस्वीरें भी शामिल हैं पोस्ट के साथ मसाबा ने लिखा है, 'हर कोई मेरी मां को जन्मदिन की बधाई दे रहा है, मां आप बेहतरीन हैं' सीटिए