'नीयत' को नहीं मिल रहे दर्शक, दूसरे दिन की इतनी कमाई विद्या बालन बॉलीवुड की उम्दा अदाकाराओं में से एक हैं अपनी एक्टिंग के दम पर वह अब तक कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी हैं हालांकि, उनकी हालिया रिलीज फिल्म नीयत के साथ ऐसा होता नहीं दिख रहा है पहले दिन फिल्म ने महज एक करोड़ दो लाख का कलेक्शन किया था वहीं, शनिवार के दिन फिल्म ने महज एक करोड़ 25 लाख का बिजनेस किया है इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई दो करोड़ 27 लाख हो गया है एंटरटेनमेंट डेस्क