'बैड न्यूज' की शूटिंग भी रही है दिलचस्प, नेहा धूपिया ने दिखाई झलक आनंद तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'बैड न्यूज' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है 'बैड न्यूज' में विक्की कौशल, एमी विर्क, तृप्ति डिमरी और नेहा धूपिया जैसे सितारे मुख्य भूमिका में हैं इस कॉमेडी ड्रामा की कहानी थोड़ा हटके है जो दर्शकों को काफी गुदगुदाती है इसी बीच नेहा धूपिया ने पर्दे के पीछे का एक वीडियो साझा कर दर्शकों को खुश कर दिया है बीटीएस वीडियो में नेहा और विक्की ई-रिक्शा में घूमते नजर आ रहे हैं कुल मिलाकर नेहा के जरिए पोस्ट किया गया वीडियो मस्ती और हंसी से भरपूर है सीटिए