'सनी को देख कांप उठा हैंडपंप', 'गदर 2' पर आई मीम्स की बाढ़ हाल ही में आई फिल्म 'गदर 2' कमाई के मामले में शानदार प्रदर्शन कर रही है फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स तारीफ करते नहीं थक रहे, वहीं इस फिल्म पर खूब मीम्स भी वायरल हो रहे हैं सोशल मीडिया यूजर्स के बीच मीम्स का क्रेज किसी से छिपा नहीं है, अब सब 'गदर 2' को लेकर अपनी रचनात्मकता दिखा रहे हैं एक यूजर ने फिल्म के हैंडपंप सीन पर फनी कमेंट करते हुए लिखा, 'पाकिस्तान में सभी हैंडपंप की सुरक्षा बढ़ा दी गई है' वहीं एक अन्य यूजर ने साझा किया, 'हैंडपंप को देखकर सनी देओल ने पूछा, 'कांप काहे रही हो' एक यूजर ने लिखा, 'पाकिस्तान के लिए कटोरे का फिर से धमाकेदार कमबैक हो चुका है' --