अमर उजाला
Mon, 1 September 2025
हाल ही में मृणाल ठाकुर का एक इंटरव्यू वायरल हुआ, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स का मनाना है कि वो अनुष्का शर्मा को टारगेट कर रही हैं।
मिस मालिनी को दिए गए इंटरव्यू में मृणाल बताती हैं कि उन्होंने करियर के शुरुआत में कई बड़ी फिल्में ठाकुर दीं, जो आगे चलकर सफल हुईं। इस बात का फायदा उन फिल्माें की एक्ट्रेस हुआ।
इंटरव्यू में वह कहती हैं, ‘मैंने कई फिल्मों को मना कर दिया, क्योंकि मैं तैयार नहीं थी। वे फिल्में सुपरहिट रहीं और उस एक्ट्रेस को आगे बढ़ने में मदद मिली।’
मृणाल इंटरव्यू में आगे कहती हैं, ‘मैंने उस वक्त वह फिल्म की होती तो मैं खुद को खो देती। आज मैं काम कर रही हूं, जबकि वह एक्ट्रेस काम नहीं कर रही हैं। मुझे जल्दी पॉपुलैरिटी नहीं चाहिए।’
जब मृणाल का इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो नेटिजंस ने उन्हें ट्रोल किया। सोशल मीडिया यूजर को लगता है कि वह अनुष्का शर्मा पर तंज कस रही हैं।
दरअसल, कुछ यूजर्स को लगता है कि मृणाल ठाकुर सलमान खान की फिल्म ‘सुल्तान’ का जिक्र बिना नाम लिए कर रही हैं, इसमें अनुष्का शर्मा ने काम किया था। अनुष्का शर्मा साल 2018 से करियर ब्रेक पर हैं।
पिछले दिनों भी मृणाल ठाकुर का एक पुराना वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह बिपाशा की मसल्स बॉडी को लेकर तंज कसती हुई दिखीं। इसके लिए मृणाल ने बाद में माफी भी मांगी।
मृणाल ठाकुर की बात करें तो वह हाल ही में अजय देवगन के साथ फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ में नजर आईं। बॉलीवुड के अलावा साउथ फिल्मों में वह काम कर रही हैं।
प्यार, दुआएं और मोदक...आलिया ने शेयर कीं गणेश उत्सव की तस्वीरें