दिवाली का जश्न मनाने पर ट्रोल्स के निशाने पर आईं हिना बीते दिन पूरे देश में धूमधाम से दिवाली का त्योहार मनाया गया दिवाली का क्रेज आम लोगों के साथ ही साथ बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स पर भी देखने को मिला इसी बीच टीवी की फेमस एक्ट्रेस हिना खान भी इस त्योहार का जश्न मनाते हुए नजर आईं जिसकी एक वीडियो एक्ट्रेस ने फैंस के साथ भी शेयर किया, लेकिन अब इसी वीडियो को लेकर एक्ट्रेस बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं इस वीडियो में एक्ट्रेस पिंक कलर के शरारा सूट में नजर आ रही हैं वीडियो में हिना खान दिवाली का जश्न मनाते हुए फुलझड़ी जला रही हैं इस प्यारे से वीडियो को शेयर करते हुए हिना ने कैप्शन में लिखा – ‘हैप्पी दिवाली..’ इस वीडियो को लेकर अब हिना खान सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं दरअसल हिना खान मुस्लिम हैं, इसी वजह से कुछ यूजर्स उन्हें दिवाली मनाने पर जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं एक यूजर ने हिना की वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा – ‘आप पहले धर्म बदल लो,फिर कुछ भी करना..’ वहीं दूसरे ने लिखा – ‘ये तो अभी उमरा करके आई हैं ना..’ मनोरंजन