सुपरस्टार्स को फैंस ने दिए प्यारे 'निक नेम' बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में नाम बदलने का 'गेम' चलता रहता है लेकिन कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं, जिन्हें उनके फैंस ने 'निक नेम्स' दिए हैं फैंस द्वारा दिए गए ये नाम सेलेब्स की पहचान बन जाते हैं, चलिए जानते हैं उनके बारे में अमिताभ बच्चन को फैंस से एक नहीं बल्कि चार नाम दिए गए हैं, ये नाम 'एंग्रीयंग मैन', 'बिग बी', 'शहंशाह' और 'सदी के महानायक' हैं संजय दत्त को फैंस ने ‘संजू बाबा’, ‘बाबा’ और ‘खलनायक’ जैसे निक नेम्स से नवाजा है सलमान खान के फैंस उन्हें ‘सल्लू भाई’ और ‘भाईजान’ के नामों से पुकारते हैं माधुरी को प्यार से 'धक-धक गर्ल’ और ‘डांसिंग डीवा’ के नाम से पुकारा जाता है दिलीप कुमार को उनके अभिनय की वजह से ‘ट्रैजडी किंग’ बुलाया जाने लगा था 'शहीद', 'क्रांति' और 'पूरब-पश्चिम' जैसी देशभक्ति फिल्मों की वजह से फैंस ने मनोज कुमार ‘भारत कुमार’ नाम दिया था दोस्ताना के गाने 'देसी गर्ल' के बाद से प्रियंका चोपड़ा के फैंस उन्हें 'देसी गर्ल' कहकर पुकारते हैं, इसके अलावा उन्हें 'पीसी' कहा जाता है आमिर खान के फैंस उन्हें 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' कहकर पुकारते हैं शाहरुख खान के फैंस ने उन्हें ‘किंग खान’, ‘बादशाह’ और ‘किंग ऑफ रोमांस’ नाम दिए हैं धर्मेंद्र को प्रशंसकों ने 'ही-मैन' और 'धर्म पाजी' जैसे निक नेम्स से नवाजा है हेमा मालिनी की खूबसूरती की वजह से फैंस उन्हें प्यार से 'ड्रीम गर्ल' बुलाते हैं जबर्दस्त एक्शन और खिलाड़ी सीरीज की फिल्मों के चलते फैंस उन्हें 'खिलाड़ी कुमार' कहकर पुकारते हैं ...