चेन्नई एक्सप्रेस के विलेन 'थंगाबली' का बॉलीवुड में बजा डंका निकितिन धीर एक भारतीय अभिनेता हैं जो हिंदी और तेलुगु भाषा की फिल्मों और टेलीविजन शो में काम कर चुके हैं निकितिन बॉलीवुड के उभरते हुए विलेन में से एक हैं, उन्होंने कईं बॉलीवुड फिल्मों में दमदार विलेन का किरदार निभाकर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया निकितिन फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 5 के प्रतियोगी भी रह चुके हैं धीर ने 2008 में आशुतोष गोवारिकर की ऐतिहासिक ड्रामा जोधा अकबर के साथ अपने अभिनय की शुरुआत की थी निकितिन का जन्म 17 मार्च 1980 को मुंबई में हुआ था। निकेतन टेलीविजन जगत के जाने-माने कलाकार पंकज धीर के बेटे हैं निकितिन धीर की शादी 3 सितंबर 2014 में टीवी अभिनेत्री कृतिका सेंगर से हुई निकितिन सलमान खान और असिन स्टारर कॉमेडी-एक्शन फिल्म रेडी में नजर आए सलमान की फिल्म रेडी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया, जिसके बाद निकेतन के करियर की गाड़ी भी निकल पड़ी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में वह शाहरुख खान से दो दो हाथ करते दिखे थे, थंगाबली के रोल में उन्हें बेहद पसंद किया गया था निकितिन जोधा अकबर, रेड़ी, दबंग 2, गब्बर, चेन्नई एक्सप्रेस, मिशन इस्तानबूल जैसी चर्चित फिल्मों में काम कर चुके हैं मनोरंजन