अमर उजाला
Sat, 18 November 2023
निशा रावल आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं, अभिनेत्री का जन्म 18 नवंबर 1984 में मुंबई में हुआ था
निशा कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं, हालांकि वे 'मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की' से घर-घर में मशहूर हुईं
वहीं निशा अभिनेता करण मेहरा के साथ अपनी लव स्टोरी को लेकर भी चर्चा में रहीं, जो बाद में 'हेट स्टोरी' बन गई
'हंसते हंसते' के सेट पर निशा की मुलाकात 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के 'नैतिक' यानी करण मेहरा से हुई
पांच साल डेटिंग के साथ दोनों ने 2012 ने शादी कर ली, शादी के पांच साल बाद दोनों एक बेटे के माता-पिता बने
2021 में निशा ने करण पर घरेलू हिंसा का आरोप लगातार हुए अपनी चोटिल तस्वीर साझा की और दोनों का रिश्ता टूट गया
पुलिस ने करण को गिरफ्तार किया, बाद में वे जमानत पर रिहा हुए और उन्होंने भी निशा पर गंभीर आरोप लगाए
अपारशक्ति ने 'दंगल' से दिखाया अभिनय का दमखम