'सिटीजन ऑफ मुंबई अवॉर्ड' से नवाजी गईं नीता अंबानी अरबपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने हाल ही में 'सिटीजन ऑफ मुंबई अवॉर्ड' जीता यह पुरस्कार स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, खेल, कला और संस्कृति में परिवर्तनकारी संस्थान बनाकर समाज में नीता के स्थायी योगदान के लिए मिला है इस कार्यक्रम के लिए वह पीच कलर के सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं इवेंट में नीता के पति मुकेश अंबानी, उनकी बेटी ईशा अंबानी और उनकी होने वाली बहू राधिका मर्चेंट व सभी मित्रगण शामिल हुए थे साझा की गई तस्वीरों में नीता व उनके करीबी लोग खुशी-खुशी कैमरे के लिए पोज देते नजर आए वहीं कुछ समय पहले, नीता अंबानी ने 'फॉर्च्यून इंडिया की सबसे शक्तिशाली महिला' का प्रतिष्ठित पुरस्कार जीता था