लापता लेडीज के ऑस्कर में जाने पर नितांशी ने की किरण राव की जमकर तारीफ लापता लेडीज इस बार ऑस्कर में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी इस फिल्म में नितांशी गोयल ने अहम भूमिका निभाई है हाल ही में फिल्म की निर्देशक किरण राव ने लापता लेडीज के ऑस्कर में जाने पर खुशी जाहिर की थी इस पोस्ट पर नितांशी ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है उन्होंने किरण की तारीफ करते हुए कहा, "मैम आपने तो बहुत सपने पूरे कर दिए हैं, मैं अब भी सोच रही हैं कि क्या यह सच है?" किरण राव के निर्देशन में बनी इस फिल्म के निर्माता आमिर खान हैं, इससे पहले उनकी लगान भी ऑस्कर में जा चुकी है एंटर