बॉक्स ऑफिस पर नहीं होगी 'वॉर 2' और 'द दिल्ली फाइल्स' के बीच टक्कर विवेक अग्निहोत्री ने डीएनए इंडिया को दिए इंटरव्यू में पुष्टि की कि ‘द दिल्ली फाइल्स’ 15 अगस्त को रिलीज नहीं होगी। फिल्म की शूटिंग शुरू होने पर प्रोडक्शन डिजाइनर रजत पोद्दार का निधन हो गया, जिससे शेड्यूल में देरी हुई। विवेक ने कहा कि वह शेड्यूल से पीछे चल रहे हैं, लेकिन रिलीज में ज्यादा देरी नहीं होगी। विवेक के मुताबिक ‘द दिल्ली फाइल्स’ के लिए रिलीज की तारीख से ज्यादा फिल्म का कंटेंट महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि फिल्म की सफलता किसी खास तारीख जैसे दिवाली, क्रिसमस या ईद पर निर्भर नहीं करती। इस देरी से ‘द दिल्ली फाइल्स’ का ‘वॉर 2’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराव टल गया है। एंटर