नोरा फतेही की पंजाबी सुन भड़के नेटिजन्स, लगा दी क्लास मशहूर डांस कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और डांसिंग डीवा नोरा फतेही 'हिप-हॉप इंडिया' के जज के रूप में साथ आए हैं यह शो 21 जुलाई को अमेजन मिनी टीवी पर लॉन्च किया गया था, जिसकी टैगलाइन 'गली से ग्लोरी तक' है शो का हालिया प्रोमो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें नोरा फतेही पंजाबी आकर्षण बिखेरती नजर आ रही हैं डांसिंग क्वीन को पंजाब के एक कंटेस्टेंट के साथ पंजाबी में बात करने की कोशिश करते देखा गया एक तरफ नोरा फतेही के फैंस उनकी इस कोशिश की जमकर सराहना कर रहे हैं, तो नेटिजन्स उनकी क्लास लगाते नजर आए हैं एक ट्रोल ने कमेंट कर लिखा है, 'क्यूट कम और ओवरएक्टिंग ज्यादा, पंजाबी देखेंगे तो तलवार निकाल लेंगे अपनी' सीटिए