संजय लीला भंसाली की फिल्म का हिस्सा बने रणबीर-आलिया? बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक संजय लीला भंसाली बीते लंबे समय से अपने आगामी प्रोजेक्ट को लेकर सुर्खियों में हैं रिपोर्ट की मानें तो भंसाली मार्च के महीने में नए मैग्नम ओपस की घोषणा करने वाले हैं बीते दिन जानकारी मिली थी कि संजय लीला भंसाली ने अपनी फिल्म 'बैजू बावरा' को होल्ड पर डाल दिया है हालांकि, भंसाली एक मल्टी स्टारर फिल्म को बनाने की तैयारी कर रहे हैं रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को अप्रोच किया गया है हालांकि, इन खबरों पर आधिकारिक मुहर लगना अभी भी बाकी है सीटिए