अमर उजाला
Sun, 16 February 2025
रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना को लेकर हुए विवाद पर स्वानंद किरकिरे ने भी अपनी टिप्पणी दी है।
एक कार्यक्रम में स्वानंद किरकिरे ने कहा, एक डेकोरम मेंटेन रहना चाहिए, उन्होंने कहा कैमरा हमारे जीवन का हिस्सा बन गया है।
हम अपने दोस्तों से बात करने और परिवार के बात करने में अंतर महसूस नहीं कर पाते हैं, अब उनको माफ कर दिया जाना है। इस पर वे माफी भी मांग चुके हैं।
स्वानंद ने कहा, देश और दुनिया में कई ऐसी चीजें हैं, जिस पर ध्यान देने की जरूरत है। लोग उन्हें वो सजा दे ही रहे हैं, जो उन्हें मिलनी चाहिए।
उन्होंने कहा, कॉमेडी का जॉनर कभी किसी को दुख पहुंचाने या नीचा दिखाने वाला नहीं होना चाहिए, अगर कोई व्यक्ति किसी को नीचा दिखाने के लिए काम कर रहा है, तो ये बिल्कुल भी सही नहीं है।
उन्होंने कहा कि कई सारे कंटेंट क्रिएटर्स बहुत ही जिम्मेदारी के साथ काम करते हैं, ऐसा न होने पर कई बार कानूनी विवाद का हमें सामना करना पड़ता है।
गौरतलब है कि रणवीर ने इंडियाज गॉट लेटेंट शो के एक एपिसोड के दौरान माता-पिता को लेकर एक अभद्र टिप्पणी कर दी थी, इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
वीडियो देखने के बाद लोग उन पर भड़क उठे थे और सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे थे, इसके बाद उन पर अब तक कई एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं।
'छावा' की दहाड़ से थर्राया बॉक्स ऑफिस, दो दिनों में जमकर बरसे नोट