नुसरत ने कॉलेज लाइफ को किया याद, सिर्फ पानी पीकर गुजार देती थीं पूरा दिन नुसरत भरूचा इन दिनों 'छोरी 2' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई है और उनकी एक्टिंग को सराहा जा रहा है। नुसरत फिल्म के प्रमोशन में इन दिनों व्यस्त हैं। हाल ही में उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि कॉलेज में सिर्फ पानी ही फ्री में मिलता था। भूख लगती थी तो दिनभर सिर्फ पानी पीकर काम चलाती थीं। नुसरत ने कहा कि ऐसा नहीं है कि उनके पैरेंट्स के पास पैसे नहीं थे, उन्होंने बताया कि वो पैसे बचाने की आदत बना चुकी थीं। उन्होंने कहा कि वह बाहर दोस्तों के साथ जाती थीं पर खाना नहीं मंगवाती थीं। ENt