वैलेंटाइन डे पर क्या ‘ओ रोमियो’ का चला सिक्का, जानें ‘तू या मैं’ का कलेक्शन

अमर उजाला

Sun, 15 February 2026

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ और शनाया कपूर की ‘तू या मैं’ को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए दो दिन हो चुके हैं।

 

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

जानें शनिवार को इन फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है। क्या वैलेंटाइन डे का फायदा भी इन फिल्मों को मिला है। 

 

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

दूसरे दिन ‘ओ रोमियो’ ने 12.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि पहले दिन सिर्फ 8.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

 

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

‘ओ रोमियो’ का कुल कलेक्शन भी अब तक 20.75 करोड़ रुपये हो चुका है। 

 

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

‘ओ रोमियो’ को लेकर जैसा क्रेज सोशल मीडिया पर था, वह बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में नहीं बदल सका। 

 

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

शनाया कपूर की फिल्म ‘तू या मैं’ की बात करें तो दूसरे दिन इस फिल्म ने 1.40 करोड़ रुपये कमाए हैं। 

 

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

जबकि फिल्म ‘तू या मैं’ ने पहले दिन सिर्फ 60 लाख रुपये ही कमाए थे।

 

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

‘ओ रोमियो’ के आते ही ‘मर्दानी 3’ और ‘बॉर्डर 2’ की कमाई की कम हो गई है। शनिवार को यानी रिलीज के 16वें दिन ‘मर्दानी 3’ ने 1.65 करोड़ रुपये कमाए। वहीं ‘बॉर्डर 2’ ने 23वें दिन 1.90 करोड़ रुपये की कमाई की है।

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

आलिया भट्ट ने शेयर की कई सेल्फी, लिखा- 'बहुत सारे मूड...'

इंस्टाग्राम
Read Now