अमर उजाला
Sat, 14 February 2026
शुक्रवार को दो नई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी है। इसमें शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ और शनाया कपूर की ‘तू या मैं’ शामिल हैं।
पहले दिन ‘ओ रोमियो’ और ‘तू या मैं’ ने कितनी कमाई की? जानिए।
फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने पहले दिन 8 करोड़ 25 लाख रुपये बटोर हैं। लेकिन शाहिद कपूर के ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए यह कलेक्शन निराश ही करता है।
विशाल भारद्वाज निर्देशित फिल्म ‘ओ रोमियो’ में शाहिद कपूर एक बार फिर से इंपरफेक्ट हीरो के अंदाज में नजर आए। लेकिन यह दोनों फिल्म ‘हैदर’ जैसा जादू नहीं चला पाए।
वहीं शनाया कपूर की फिल्म ‘तू या मैं’ का पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है।
फिल्म ‘तू या मैं’ ने सिर्फ 55 लाख रुपये कमाए हैं। यह फिल्म ‘ओ रोमियो’ के सामने पहले दिन ही ढेर हो गई।
‘ओ रोमियो’ के आते ही ‘मर्दानी 3’ और ‘बॉर्डर 2’ की कमाई की अब लाखों में सिमट गई है। शुक्रवार को यानी रिलीज के 15वें दिन ‘मर्दानी 3’ ने 60 लाख रुपये कमाए। वहीं ‘बॉर्डर 2’ ने 22वें दिन 80 लाख रुपये की कमाई की है।
प्रेगनेंसी के बीच सोनम कपूर ने बलुचारी साड़ी से दिए पोज, 19वीं सदी की कलाकृति से है प्रेरित