बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे आगे बढ़ रही ‘ओ रोमियो’, चार दिनों में ही पस्त हुई ‘तू या मैं’

अमर उजाला

Tue, 17 February 2026

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है।

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

हालांकि, फिल्म के सामने ‘तू या मैं’ भी बनी हुई है, लेकिन ये फिल्म कोई खास कमाल नहीं कर पा रही है।

Image Credit : सोशल मीडिया

इसलिए ‘ओ रोमियो’ को इसका फायदा मिल रहा है। फिल्म धीरे-धीरे ही सही, लेकिन आगे बढ़ रही है।

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

अब सोमवार को अपने चौथे दिन ‘ओ रोमियो’ ने 4.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

इस तरह से चार दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 34.90 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। 

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

वहीं बात करें ‘तू या मैं’ की तो फिल्म पहले दिन से ही संघर्ष कर रही है।

Image Credit : सोशल मीडिया

चौथे दिन सोमवार को फिल्म सिर्फ 43 लाख रुपए जुटा पाई। इससे पहले रविवार को भी फिल्म का कलेक्शन 80 लाख रुपए ही रहा था।

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

इस तरह से चार दिनों में ‘तू या मैं’ का कुल कलेक्शन 3.28 करोड़ रुपए ही हो पाया है।

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

कृति सेनन ने कराया नया हेयरकट, शेयर की तस्वीरें

इंस्टाग्राम
Read Now