जमकर वायरल हुए सितारों के क्रिकेट पर किए गए ये कमेंट

अमर उजाला

Sat, 18 November 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें भारत ने जीतकर फाइनल में जगह बनाई

Image Credit : सोशल मीडिया
इस दौरान बिग बी का एक ट्वीट जमकर वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने कहा, कि जब वह मैच नहीं देखते तो इंडिया जीत जाती है, ऐसे में वह कंप्यूजन में हैं कि वर्ल्ड कप फाइनल देखने जाएं या नहीं!
Image Credit : सोशल मीडिया
उनसे पहले आमिर खान का भी एक कमेंट काफी वायरल हुआ था, जिसमें वह सोशल मीडिया पर रवि शास्त्री से आईपीएल में खेलने का मौका मांगते नजर आए थे, उन्होंने कहा था, 'मुझे लगता है कि वो हर टीम लकी होगी जिसमें मैं रहूंगा'
Image Credit : सोशल मीडिया

शाहरुख खान का क्रिकेट पर तो नहीं, लेकिन विराट कोहली पर किया गया मजेदार कमेंट काफी वायरल हुआ था, एक फैन ने शाहरुख से विराट के लिए कुछ कहने के लिए कहा था

Image Credit : सोशल मीडिया

इस पर किंग खान ने कहा था, 'मैं विराट कोहली से बहुत प्यार करता हूं, वो मेरा अपना है, मैं हमेशा उसकी बेहतरी के लिए प्रार्थना करता हूं, भाई दामाद जैसा है हमारा'

Image Credit : सोशल मीडिया

बीते दिनों आईसीसी वर्ल्ड कप मैच को लेकर तेलुगू एक्ट्रेस रेखा बोज की टिप्पणी भी काफी वायरल हुई, असल में उन्होंने विवादित बयान दे डाला था, रेखा बोज ने कहा था, 'अगर इस फाइनल मैच में भारत की जीत होती है तो वह कपड़े उतारकर वाइजैग बीच पर दौड़ लगाएंगी'

Image Credit : सोशल मीडिया

जानें कैसा रहा क्रिकेट पर आधारित इन फिल्मों का हाल!

सोशल मीडिया
Read Now