ओम पुरी ने खुद तय की थी जन्म से लेकर मौत की तारीख

अमर उजाला

Sat, 6 January 2024

Image Credit : Social media

आज हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ओम पुरी की पुण्यतिथि है, भले ही वे हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी फिल्में आज तक हमारे दिलों में बसती हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

ओम का जीवन गरीबी में संघर्ष करते हुए बीता, बचपन में उनके पिता को जेल भेज दिया गया, जिसके बाद उनका पूरा परिवार बिखर गया

Image Credit : सोशल मीडिया

बचपन में ओम ने चाय की दुकान पर काम किया और जैसे-तैसे पढ़ाई पूरी की और नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन ले लिया

Image Credit : Social media

ओम को अपनी जन्मतिथि नहीं पता थी, उनकी मां ने कहा था कि उनका जन्म दशहरे के दिन हुआ था, तब उन्होंने खुद अपनी जन्म की तारीख तय कर ली

Image Credit : Social media

मुंबई आने के बाद उन्होंने अपनी जन्मतिथि 18 अक्तूबर कर दी, क्योंकि उस दिन दशहरा था, इसके अलावा उन्होंने अपनी मौत की भी भविष्यवाणी की थी

Image Credit : Social media

ओम ने एक इंटरव्यू में कहा था कि मेरी मौत का पता भी नहीं चलेगा सोए-सोए चल देंगे, आपको पता चलेगा कि ओम पुरी का कल सुबह सात बजकर 22 मिनट पर निधन हो गया

Image Credit : Social media

हकीकत में ऐसा ही हुआ, छह जनवरी 2017 को अचानक दिल का दौरा पड़ने के कारण ओम पुरी का निधन हो गया

Image Credit : Social media

पाकिस्तान की बोल्ड एक्ट्रेस में शुमार हैं महविश हयात

सोशल मीडिया
Read Now