भारतीय नागरिकता मिल गई, अब राजनीति करेंगे अक्षय! अक्षय कुमार को भारतीय नागरिकता मिल गई है, एक्टर ने आज एक पोस्ट साझा कर लिखा, 'दिल और सिटीजनशिप दोनों हिंदुस्तानी' अक्षय को भारतीय नागरिकता मिलते ही उनके राजनीतिक मैदान में उतरने के कयास लगने शुरू हो गए हैं सवाल किए जा रहे हैं कि क्या खिलाड़ी 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ेंगे? हालांकि, कुछ वक्त पहले एक मीडिया इंटरव्यू में राजनीति के मैदान में उतरने की बात पर अक्षय ने चुप्पी तोड़ी थी उन्होंने कहा था, 'मुझे राजनीति में आने का कोई शौक नहीं, मैं फिल्में बनाकर खुश हूं...देश के लिए जैसा नागरिक कर सकता है, मैं वैसा करता हूं' आपको बता दें कि इससे पहले अक्षय कुमार कनाडा के नागरिक थे, वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर इन दिनों फिल्म 'ओएमजी 2' को लेकर चर्चा में हैं --