'शिव के दूत' बनें अक्षय के फैंस ने पोस्टर पर चढ़ाया दूध अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ओएमजी 2' बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है पंकज त्रिपाठी, यामी गौतम और खिलाड़ी कुमार की फिल्म को देखने के लिए गजब का उत्साह दिखा अक्षय कुमार के प्रशंसकों ने अपना उत्साह व्यक्त करने में कोई कसर नहीं छोड़ी 'ओएमजी 2' के रिलीज होती ही मुंबई में अक्षय के कुछ प्रशंसकों का दीवानापन देखने को मिला फैंस ने मुंबई के बांद्रा में स्थित गेयटी गैलेक्सी थिएटर के बाहर कुछ ऐसा किया जिसने सबको हैरान कर दिया दरअसल, फैंस गेयटी गैलेक्सी में ओएमजी 2 के पोस्टर पर दूध चढ़ाते नजर आए वे पोस्टर पर फूलों की पंखुड़ियां बरसाते और 'हर हर महादेव' के नारे लगाते भी नजर आए इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ..