दूसरे सोमवार को ओएमजी 2 की कमाई में आई बड़ी गिरावट ओएमजी 2 को रिलीज के बाद दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है यही वजह है कि यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल होने में कामयाब रही है फिल्म ने पहले हफ्ते में 85.05 करोड़ का कलेक्शन किया था बीते दिन फिल्म ने 12.06 करोड़ का बिजनेस किया था दूसरे सोमवार को फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 11वें दिन ओएमजी 2 ने चार करोड़ का कलेक्शन किया है इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 117.67 करोड़ हो गई है एंटरटेनमेंट डेस्क