बॉक्स ऑफिस पर 13वें दिन भी ओएमजी 2 की मजबूत पकड़ बरकरार गदर 2 के तूफान में भी ओएमजी 2 लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है ए सर्टिफिकेट मिलने के बावजूद यह फिल्म 100 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर चुकी है वीकडेज में भी फिल्म की मजबूत पकड़ बरकरार है बीते दिन फिल्म ने तीन करोड़ 30 लाख का कलेक्शन किया था शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 13वें दिन तीन करोड़ बटोरे हैं इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 123.72 करोड़ हो गई है एंटरटेनमेंट डेस्क