वीकडेज में ओएमजी 2 की कमाई में गिरावट जारी ओएमजी 2 ने बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है ए सर्टिफिकेट मिलने के बाद भी यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल होने में कामयाब रही है फिल्म में पकंज त्रिपाठी और अक्षय कुमार की अदाकारी की काफी तारीफ हो रही है बीते दिन (बुधवार) फिल्म ने तीन करोड़ एक लाख का कलेक्शन किया था शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 14वें दिन दो करोड़ 84 लाख का कलेक्शन किया है इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 126.57 करोड़ हो चुकी है एंटरटेनमेंट डेस्क