OMG 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़ा दम, जानें शुक्रवार का कलेक्शन अक्षय कुमार की फिल्म 'ओएमजी 2' ने रिलीज डे पर अच्छा कारोबार किया था यौन शिक्षा पर आधारित फिल्म की कहानी को दर्शकों और क्रिटिक्स के जरिए खूब सराहा गया है हालांकि, 'गदर 2' से क्लैश का असर मूवी की कमाई पर साफ देखने को मिल रहा है 'ओएमजी 2' ने अपनी रिलीज के 14 दिन में 126.42 करोड़ रुपये की कमाई की वहीं, अक्षय कुमार की फिल्म के 15वें दिन के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली है 'ओएमजी 2' ने 15वें दिन 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसका टोटल 127.67 करोड़ रुपये हो गया है सीटिए