21वें दिन धीमी पड़ी OMG 2 की रफ्तार अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम स्टारर ओएमजी 2 को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया है यही वजह है कि ए सर्टिफिकेट के बाद भी यह फिल्म 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर सकी है फिल्म ने पहले हफ्ते में 85.05 करोड़ का कलेक्शन किया था दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 41.37 करोड़ रुपये बटोरे थे शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 21वें दिन फिल्म ने एक करोड़ 60 लाख का कलेक्शन किया है इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 141.8 करोड़ हो गई है एंटरटेनमेंट डेस्क