150 करोड़ से अब भी दूर OMG 2, 23वें दिन इतना रहा कलेक्शन ओएमजी 2 ने अब तक शानदार कलेक्शन किया है गदर की सुनामी में भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है बीते दिन फिल्म ने एक करोड़ 10 लाख का कलेक्शन किया था वहीं 23वें दिन फिल्म की कमाई में सुधार नजर आया है शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक चौथे शनिवार को फिल्म ने एक करोड़ 50 लाख का कलेक्शन किया है इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 144.42 करोड़ हो गई है एंटरटेनमेंट डेस्क